नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Makar Sankranti Daan, Makar Sankranti par kya daan kare: मकर संक्रांति का पर्व उसी दिन मनाया जाता है, जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है। यही वह क्षण होता है, जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और खरमास के बाद शुभकाल आरंभ हो जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन पुण्य अर्जन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करना अति पुण्यदायक माना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-मकर संक्रांति पर करें इन 9 चीजों का दान, घर में होगी बरकत ही बरकततिल और गुड़- इस दिन तिल (काले और सफेद) और गुड़ का दान सबसे महत्वपूर्ण है। इसे तिल-गुड़ दान कहा जाता है, जो शनि और सूर्य ...