हरदोई, जनवरी 15 -- हरदोई। कमलेश्वर फाउंडेशन ने मकर संक्रांति पर लखनऊ चुंगी पर एक भव्य खिचड़ी भोज कराया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन सूर्य की उत्तर दिशा में यात्रा का आरंभ दर्शाता है, जिससे दिन लंबे होने लगते हैं और सर्दी का प्रभाव कम होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और सूर्य उपासना से पापों का नाश होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। विजय लक्ष्मी सिंह, जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा, संस्था सदस्य पंकज अवस्थी, मंजू वर्मा , खुशबू टंडन,विजय सिंह, संजीव मिश्रा, सुमन सिंह, अनिल सिंह, अभय सिंह, अमिताभ शुक्ला रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.