संभल, जनवरी 14 -- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गायत्री परिवार जनपद संभल द्वारा ग्राम सेंडा उर्फ सहरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। यज्ञ का संचालन यज्ञ आचार्य दया शंकर ने वैदिक विधि-विधान के साथ किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि यह वर्ष वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा तथा वर्ष 1926 से प्रज्वलित अखंड दीपक, शांतिकुंज हरिद्वार के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा घर-घर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं मां गायत्री के संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। आचार्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.