सहारनपुर, जनवरी 15 -- प्राचीन सिद्धपीठ की पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को ठाकुरजी को खिचड़ी भोग अनुज सिंघल और वंश सिंघल द्वारा अर्पण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, सुशील गुप्ता, श्रवण सिंघल, अशोक गोयल, राधेश्याम गर्ग व लक्की सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर, गांव मनोहरपुर में मां महाकाली मंदिर में अंकित भगत ने पूजा अर्चना कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। वहीं, तल्हेड़ी बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रांत संयोजक अमर राणा, हर्षित शर्मा, शिवम नौटियाल, सागर नौटियाल, विनय व आदित्य आदि रहे। तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव के शिव मंदिर में भी खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.