अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग एक लाख 70 हजार रही। जबकि पुलिस अधिकारियों ने पूरे रामधाम में लगभग ढाई लाख भीड़ होने का अनुमान जताया है। जिससे हनुमान गढ़ी, कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों की अधिक संख्या रही। जानकारों का मानना है कि अब प्रयागराज से स्नान कर रामधाम में दर्शन - पूजन करने वाले भक्तों की संख्या कुछ महत्वपूर्ण तारीखों पर लाखों में होगी। श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर सुबह से ही पुलिस अधिकारी सुरक्षा कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। संवेदनशील स्थलों की चेकिंग ड्रोन कैमरे से की जाती रही। स्नान सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटों पर भीड़ देखी जाने लगी। जैसे- जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई वैसे -वैसे श्रद्धालुओं की...