उरई, जनवरी 15 -- कोंच। गांधी नगर में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिद्ध पीठ मां भुवनेश्वर मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम आयोजक पंडित शिवाकांत शास्त्री द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए महिलाओं को 41 साड़ियों का वितरण किया गया। वहीं 101 साफियों का भी वितरण किया गया। इस पहल की क्षेत्र में सराहना की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विज्ञान सीरौठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल वैद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया महासंघ ब्राह्मण महासभा द्वारा चन्दकुआ क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.