चम्पावत, जनवरी 14 -- लोहाघाट। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। उत्तरायणी पर्व पर भारत नेपाल सीमा के पंचेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पर्व स्नान किया। बुधवार को पंचेश्वर के चमू देवता के मंदिर में पूजा अर्चना महेश सुतेड़ी, हरिदत्त,मथुरा दत्त ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। आयोजित मेले में चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के अलावा नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर वर्ष भर खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों के यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार कराने के साथ साथ मंदिर की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी। मेले में सजी दुकानों में लोगों ने खरीददारी भी की। मंगलवार की रातभर यहां रात्रि जागरण का विभिन्न ग्राम...