उन्नाव, जनवरी 13 -- शुक्लागंज, संवाददाता।मकर संक्रांति पर्व पर दूर दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। इस बार कटान होने के कारण मिश्रा कॉलोनी से लेकर रेलवे पुल के नीचे तक स्नान पर रोक लगाई गई है। वहीं नमामि गंगे घाट और आनंद घाट पर पालिका ने साफ सफाई, बेरीकेडिंग, समतलीकरण, लाइटिंग की व्यवस्था करवाई है। सुरक्षा को देखते हुए नावें और गोताखोर भी तैनात किये गये हैं। जो गहरे पानी में स्नान करने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। मकर संक्रांति स्नान को देखते हुये मंगलवार को पालिका प्रशासन ने अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाकर बालूघाट, आनंद घाट, नमामि गंगे आदि घाटों की साफ सफाई कराई गई। क्योंकि मकर संक्रांति पर्व पर लखनऊ, कानपुर, जैतीपुर, हरौनी, नबावगंज, रायबरेली, बालामऊ, हरदोई, उन्नाव के आस पास क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.