कटिहार, जनवरी 11 -- सेमापुर। संवाद सूत्र मकर संक्रांति को लेकर सेमापुर बाजार में इन दिनों खासा चहल-पहल देखने को मिल रही है। पर्व के नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। तिलकुट, गुड़, चूड़ा, दही, तिल, खिचड़ी के सामान, पतंग और रंग-बिरंगे कपड़ों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार मकर संक्रांति को लेकर बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए सेमापुर बाजार पहुंच रहे हैं। खासकर तिलकुट और गुड़ की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सेमापुर प्रशासन की ओर से बाजार मे यातायात व्यवस्था को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कुल मिलाकर मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर सेमापुर बाजार में उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.