भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता।मौसम की मार, महंगाई एवं मंदी के बीच मकर संक्रांति की तैयारियां तेज हो गई हैं। धूप ना होने के कारण बाजारों में रेडिमेड सामानों की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसके कारण दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें कि मकर संक्रांति पर बहन-बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने की रस्म सदियों से चली आ रही है। आवारा पशुओं के कारण गन्ने की खेती अब जिले में बहुत ही कम होती है। ज्यादातर लोगों की निर्भरता पूरी तरह से बाजार पर है। ऐसे में दुकानों पर तिल-गुड़ के लड्डू की खूब बिक्री हो रही है। दाम की बात करें बीते साल की तुलना में इस साल 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। बीते साल सौ रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला गुड़ 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, मोढ़, जंग...