कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। मकर संक्रांति को लेकर झुमरीतिलैया से कोडरमा तक चूड़ा- तिलकुट का बाजार सज चुका है। शहर के सभी प्रमुख बाजारों से लेकर चौक-चौराहों और मिठाई दुकानों पर तिलकुट की बिक्री हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी गयाजी के से मंगाए गए तिलकुट की खास मांग है। इसे कारोबारी कोडरमा और झुमरीतिलैया के विभिन्न इलाकों में बेच रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी तिलकुट बनाया जा रहा है। ताजा तिल, गुड़ और खोए से बने तिलकुट लोगों की पहली पसंद हैं। इस वर्ष तिलकुट के कारोबार में बड़े मिठाई कारोबारी भी उतर गए हैं। पहले जहां छोटे दुकानदार और ठेले वाले ही तिलकुट बेचते नजर आते थे, वहीं अब नामचीन मिठाई दुकानों पर भी अलग-अलग किस्म के तिलकुट उपलब्ध हैं। बाजार में सादा तिलकुट के साथ ड्राई फ्रूट युक्त तिलकुट, खांड से बने तिलकुट और शुगर फ्र...