समस्तीपुर, जनवरी 12 -- समस्तीपुर। मकर संक्रांति को लेकर ठंड में भी जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व के अवसर पर दही के साथ चूड़ा और गुड़ खाने की परंपरा को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में चूड़ा और गुड़ की मांग में इजाफा हुआ है। अधिक मालभोग और मिरचइया चूड़ा की मांग है। मालभोग चूड़ा 140 रुपये प्रति किलो जबकि मिरचइया चूड़ा 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं स्थानीय स्तर का कतरनी चूड़ा 60 रुपये और देसी सामान्य चूड़ा 40 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। बासमती चूड़ा 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। शहर में सबसे अधिक बिक्री मालभोग और मिरचइया चूड़ा की हो रही है। ग्राहक किराना दुकानों पर पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार चूड़ा की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के दुकानदार राजा कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर पिछले कुछ दिनों से चूड़ा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.