सीवान, जनवरी 14 -- बसंतपुर। मकर संक्रांति पर्व को लेकर मंगलवार को स्थानीय बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहार के मद्देनज़र सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बनी रही और माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। लोग लाई, तिलकुट, गुड़ समेत अन्य पारंपरिक सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। पर्व को देखते हुए बाजार में अस्थायी दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है, जहां विभिन्न प्रकार के तिलकुट और लाई की बिक्री हो रही है। दुकानदारों के अनुसार मकर संक्रांति को लेकर मांग में तेजी आई है, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। खरीदारी के दौरान भीड़ के कारण पूरे बाजार में रौनक बनी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और पारंपरिक व्यंजनों का विशेष महत्व होता है, इसी कारण लोग पहले से ही आवश्यक सामग्री जुटा रहे हैं। कुल मिलाकर मकर संक्रांति को लेकर बसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.