एटा, जनवरी 13 -- सूर्य के उत्तरायण होने के महापर्व मकर संक्रांति को लेकर जिले के श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। त्योहार से एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने दान-पुण्य के लिए सभी प्रकार की वस्तुओं के साथ पारंपरिक खाद्य पदार्थों की जमकर खरीदारी की। मंगलवार को सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजार, बूरामंडी, बांस मंडी, सब्जी मंडी, लोहामंडी के अलावा जीटी रोड, गांधी मार्केट, आदि प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर रौनक दिखाई दी। मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व होने के कारण लोगों ने तिल, गुड़, विभिन्न प्रकार की दालें, चावल, और देशी घी, गजक की खरीदारी की। इसके अलावा वस्त्र दान की परंपरा को निभाने के लिए कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। गजक व्यापारियों के अनुसार इस साल तिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.