मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद। कई दिनों से भीषण ठंड के चलते बेहाल लोग अब मकर संक्रांति नजदीक होने के मद्देनजर कुछ राहत मिलने की उम्मीद लगा रहे हैं, लेकिन, मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक गलन भरी ठंड की ठिठुरन अभी जल्द खत्म नहीं होने वाली है। मकर संक्रांति के बाद भी कुछ दिनों तक बर्फीली ठंड का सितम जारी रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान कई दिनों से औसत की तुलना में पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। अगले चार से पांच दिनों के बाद दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन, रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह कमोबेश जारी रह सकता है। जिसके चलते कुल मिलाकर कड़ाके की ठंड के तीखे एहसास में कोई कमी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.