घाटशिला, जनवरी 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति का उत्साह अपने चरम पर पहुंचने लगा है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं और बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। इसी कड़ी में शनिवार को चाकुलिया की साप्ताहिक हाट में खरीदारी के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाट में कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही । जहां लोग पर्व के लिए नए वस्त्रों की खरीदारी करते दिखे।कपड़ों के साथ-साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी पूरी तरह सजी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने के लिए ग्रामीणों ने मिट्टी के बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की।बाजार में इस बार टुसू मूर्तियों का विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।टुसू पर्व की तैयारियों के तहत ग्रामीण बढ़-चढ़कर मूर्तियों की खरीदारी कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.