दुमका, जनवरी 11 -- रानेश्वर। रानेश्वर प्रखंड के विलकांदी पंचायत के टोंगरा थाना क्षेत्र तांतलोई गरम जलकुंड में मकर संक्रांति की अवसर पर मेला लगेगी। मेला को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां गरम जलकुंड में मकर संक्रांति के दिन सैकड़ो लोग पुण्य स्नान करते है। एवं तंतेश्वर शिवालय में पूजा अर्चना करते है। इस मेला में रानेश्वर प्रखंड के अलावे मसलिया एवं कुंडहित समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। और गरम जल कुंड में स्नान कर मेला का आनंद उठाते है। यहां गरम जलकुंड में स्नान के लिए महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग स्नान घाट बनाया गया है। लेकिन आगंतुक के लिए शौचालय नहीं बनाया गया है। जो महिलाओं को परेशानी में डाल देता है। मेला नियंत्रण को लेकर टोंगरा पुलिस सतर्क रहती है। हलांकि मेला शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में...