आजमगढ़, जनवरी 10 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र के बाजारों में लाई, चूड़ा, गट्टा आदि की दुकानें सज गई हैं। खरीदारों की संख्या बढ़ने से बाजार गुलजार हो गए हैं। मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए क्षेत्र के बाजारों में लाई, भेली, चूड़ा, गंजी, ढूंढा सहित तमाम खाद्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। नगर पंचायत माहुल, फुलवरिया, सुमहाडीह, अंबारी, भेड़िया, पलिया, गोधना, मैगना, खानजहांपुर सहित अन्य बाजारों में खरीदारों के आने से चहल-पहल काफी बढ़ गई है। हर व्यक्ति बहन-बेटियों को खिचड़ी भेजन के लिए क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहा है। लाई, चूड़ा, भेली, गंजी, गट्टा, गजक, बादाम पट्टी की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में पांच से 10 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल मुन्ना बाबा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओ...