मऊ, जनवरी 12 -- दोहरीघाट। आगामी मकर संक्रांति एवं माघ अमावस्या स्नान पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट स्थित रामघाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश ईओ नगर पंचायत मनोज कुमार यादव को दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी, विनय जायसवाल, श्याम पांडेय, सुधाकर, मनीष सरोज अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...