घाटशिला, जनवरी 14 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल में क्षेत्र का महापर्व मकर हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपनी परंपरा के अनुसार पर्व मना रहे हैं। कोई दही-चूड़ा खाकर तो कोई विभिन्न प्रकार के पीठा खाकर पर्व मना रहे हैं। इस मौके पर प्रखंड के कई स्थानों पर टुसू मेला का भी आयोजन किया गया। वैसे पर्व की शुरुआत लोगों ने नदी-तालाबों में आस्था की डुबकी लगाकर की। इस दौरान अहले सुबह लोग स्नान ध्यान कर नदी-तालाबों के किनारे बनाये गये कुमा को जलाकर तापा। इसके बाद लोगों ने क्षमता के अनुसार दान-पुण्य किया। मकर पर्व का आलम ऐसे देखा जा सकता है कि दिन के 12 बजे लोग मकर की खुमार में इतने डूब गये कि सड़कों पर विरानगी छा गयी। सभी दुकान एवं होटल पूरी तरह से बंद पड़े थे। लोगों को खाना-पीने के साथ-साथ चाय-नाश्ते के लिए भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.