मिर्जापुर, जनवरी 15 -- चेतगंज। मकर संक्रांति के अवसर पर हरसिंहपुर गंगा घाट पर लोक आस्था, मनोरंजन और पर्यटन का संगम रहा। बुधवार को सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का भीड़ जुटना शुरू हो गया था। श्रद्धालु गंगा स्नान कर गुड़-तिल, खिचड़ी आदि का दान कर पुण्य के भागी बने। गंगा स्नान के बाद गंगा जी की रेती पर रेगिस्तान के जहाज ऊंटों की सवारी का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा जनपद व पड़ोसी जनपदों के आस्थावानों की भीड़ रही। गंगा स्नान-दान के बाद तरह-तरह की सुसज्जित दुकानों से महिलाओं ने घर गृहस्थी के साथ सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की। बच्चों खिलौने, गुब्बारे के साथ मनोरंजन के लिए मेले में लगे झूले आदि का आनंद उठाया। बड़ी संख्या में महिलाएं युवक-युवतियों ने मेले में लगे चाट, फुल्की और पतंगबाजी कर आनंद उठाया। लगभग दो किलोमीटर की एरि...