कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में मकर संक्रांति का पर्व दूसरे दिन गुरूवार को भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने यमुना व सेंगुर नदी के घाटों पर पहुंचकर स्नान के बाद मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही खिचड़ी, फल वस्त्र आदि का दान किया। इस मौके पर जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने खिचड़ी का भी वितरण कराया। जबकि गरीबों को कंबलों वितरण भी कराया गया। जनपद में गुरूवार को नदियों के प्रमुख घाटों पर पहुंचे लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाईं। मूसानगर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां मुक्तेश्वरी मंदिर में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इसी तरह यमुना नदी के घटापारा,चंदनामऊ,देवराहट,खरतला,खरका,पिचौरा,बेहमई, ट्योंगा आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। जबकि सेंगुर नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मलासा ब्लॉक के निगोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.