नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में मंगलवार को खूब गहमागहमी रही। महंगाई के बावजूद लोग अपनी हैसियत के मुताबिक सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। मकर संक्रांति को बुधवार को ही मनायी जाएगी, इसको देखते हुए मंगलवार को बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। लोग तिलकुट से लेकर लाई, गुड़, तिल, चूड़ा तथा उड़द दाल की खरीदारी करते दिखे। हालांकि इस त्योहार पर महंगाई की मार भी दिख रही है। मकर सक्रांति में उपयोग होने वाले सभी सामानों की कीमत पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गई है। फिर भी परम्परा निभाने के लिए लोग धर्म व रीति-रिवाजों के अनुसार चूड़ा व दही के साथ तिल की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। गत वर्ष के अपेक्षा मकर संक्रांति के दौरान प्रयोग में आने वाले सामानों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। बाजार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.