भदोही, जनवरी 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। परिवार के बड़े, बुजुर्गों ने स्नान, ध्यान और दान के साथ खिचड़ी, तिलवा, ढूंढा आदि का स्वाद चखा। जबकि बच्चों एवं युवाओं ने रंग-विरंगे पंतग, मटाई डोरी के साथ सुबह से छतों पर डेरा डाल दिया था। गुरुवार को सुबह से शुरू हुआ भक्काटा का शोर सायंकाल तक जारी रहा। पतंगबाजी का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोलता रहा। नगर के गली, मोहल्लों से लेकर सुदूर गांवों में भक्काटा का शोर गूजता रहा। इस दौरान राह चलते लोगों की नजरें भी आसमान पर टिकी रहीं। उधर, जिम्मेदार विभाग की उदासीनता से प्रतिबंधित चाइनिज मंझा भी खूब बिका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...