नवादा, जनवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह-सुबह पवित्र स्नान कर लोगों ने पूजा-अर्चना की। अनेक श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा घाट रवाना हुए, जबकि अन्य लोगों ने स्थानीय नदी घाटों अथवा अपने निवास स्थान पर स्नान-ध्यान किया। स्नान और पूजन के बाद श्रद्धालुजनों ने ईष्टदेव को चूड़ा-दही और तिलकुट का प्रसाद चढ़ाया, जबकि इसके बाद परिवार जनों के संग प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद, एक-दूसरे के घर बायना भेजने तथा अपने ईष्ट-मित्रों को आमंत्रित कर खाने-खिलाने का भी दौर जारी रहा। इधर, त्योहार को लेकर जिले भर के बाजार में बुधवार को भी रौनक छाई रही। लोगों द्वारा जम कर खरीदारी की जाती रही। यूं तो पौराणिक परम्परा के अनुकूल ज्यादातर लोगों ने बुधवार को ही त्योहार मना लिया, लेकिन अनेक सनातन के पक्षधर लोगों ने ग...