मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को पूरे जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सरयू और तमस नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद ब्राह्मणों के साथ ही गरीबों में दान-पुण्य किए। साथ ही मंदिरों में मत्था टेककर मंगलमय जीवन की कामना किए। वहीं घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्थानों पर खिच्चड़ भोज का भी आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कई जगहों पर कुश्ती का आयोजन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाड़ कपाती ठंड के बीच लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को मकर संक्राति पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुजनो ने नदियों और सरोवरों में डूबकी लगाया। मकर संक्रांति पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.