बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- फोटो : राजगीर तांगा-राजगीर के मकर मेला के दौरान तांगा सज्जा प्रतियोगिता में सजा-धजा तांगा। राजगीर, निज प्रतिनिधि। मकर मेला के दौरान सोमवार को तांगा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुपरस्टार राजधानी तांगा के पप्पू यादव को पहला स्थान मिला। आजाद तांगा के सिंटू यादव को दूसरा तो सोनू रथ के सोनू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसडीओ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 11 तांगा संचालकों को सांत्वना पुरस्कार मिला। पप्पू यादव ने बताया कि राजगीर महोत्सव के दौरान भी तांगा सज्जा प्रतियोगिता में उन्हें पहला स्थान मिला था। तांगा संचालकों ने बताया कि राजगीर के धरोहरों को जीवित रखने की दिशा में यह आयोजन काफी मदद करेगा। इस तरह के आयोजनों से पर्यटकों के बीच राजगीर का आकर्षण भी बढ़ेगा। शहर में चल रहे तांगा, पर्यटक नगरी को प्रदू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.