घाटशिला, जनवरी 12 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में महापर्व मकर की खुमार अंतिम चरण में है, जहां नजर जाती है लोग मकर के समानों की खरिददारी में लगे है। वैसे मकर पर्व हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से संक्रान्ति लगने के तिथी के हेरफेर में मकर पर्व 15 जनवरी को मनायी जा रही है। इस वर्ष भी पंडितो की माने तो 14 जनवरी की शाम में संक्रान्ति लग रही है, और उस दिन एकादशी में है, एकादशी के दिन खिचड़ी खाना वर्जिच होता है, इन सब कारणो को लेकर घाटशिला अनुमंडल में अधिकतर लोग 15 जनवरी को ही मकर मनाने के मुड में है। वैसे यह पर्व हर राज्य में अलग अलग नामों से मनाया जाता है, कही इसे मकर, तो कही लोहड़ी, तो कही पोंगल नाम से भी पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व का महत्व हर राज्य से ज्यादा झारखंड में देखने को मिलता है। इस पर्व की तैयारी ...