सोनभद्र, जनवरी 10 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू की एक बैठक काशी मोड़ कार्यालय पर शुक्रवार शाम हुई। बैठक में अनपरा तापीय परीयोजना में मजदूरों का समय से ईपीएफ भुगतान, न्यूनतम मजदूरी,बोनस एवं ईएसआई जैसी समस्याओं पर मंथन किया गया।अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि मजदूरों का शोषण हो रहा है अनपरा प्रबंधन उदासीन कार्यशैली से मजदूरों को न्यूनतम निर्धारित मजदूरी का भी समय पर भुगतान नही हो रहा। नियमानुसार हर माह के 7 से 10 तारीख के मध्य होने वाला भुगतान देर से दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि मकर संक्रान्ति पर्व से पूर्व मजदूरों का भुगतान सुनिश्चित किया जाये। ओवर टाइम का भुगतान दिलाया जाये। श्रम कानून का उलंघन करने वाली संविदा कम्पनियों पर कानूनी कार्रवाई हो। यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने बताया कि इन सभी सवालों को लेकर 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.