भागलपुर, जनवरी 11 -- मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट व्यवसाय से जुड़े कारोबारी अभी से जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में तिलकुट की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। सुल्तानगंज के मुख्य बाजार में हर तरफ तिलकुट की खुशबू बिखर रही है। जगह-जगह ठेले लगाकर तिलकुट बेचा जा रहा है तथा कई स्थानों पर सड़कों के किनारे मौसमी दुकानें भी सज गई हैं। तिलकुट कारोबारी दिन-रात तिलकुट तैयार करके स्टॉक जमा करने में लगे हुए हैं। यहां के विक्रेता गया के कारीगरों को बुलाकर तिलकुट बनवा रहे हैं। शहर में सैकड़ों कारीगर तिल भूनने तथा तिलकुट निर्माण के कार्य में व्यस्त हैं। कारोबारियों के अनुसार, तिलकुट का निर्माण एवं बिक्री नवंबर माह से ही शुरू हो जाती है तथा यह कारोबार बसंत पंचमी तक चरम पर रहता है। इस बार तिलकुट के दाम में पिछले साल क...