मधुबनी, जनवरी 5 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के गुणाकरपुर में रैयती जमीन से मिट्टी काटने का स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर मिट्टीकरण कार्य को रोक दिया। लखनौर पश्चिमी पंचायत के गुणाकरपुर में मकरध्वजी सड़क से औंक्सी महादेव मंदिर के निकट आरडब्लूडी द्वारा सड़क पर मिट्टीकरण का कार्य कराया जा रहा था। किसानों का आरोप है कि विभाग द्वारा विना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही उनके निजी जमीन से जेसीबी से मिट्टी काटकर सड़क पर मिट्टीकरण का कार्य किया जा रहा है। रैयती किसान गोपाल मिश्रा, दुर्गानंद मिश्रा, दयानंद झा,मंगनू मिश्रा,जयकांत मिश्र एवं भवेश झा ने कहा कि जब तक विभाग की ओर से विधिवत नोटिस देकर सहमति नहीं ली जायेगी तब तक कार्य को शुरू नहीं करने दिया जाएगा। लोगों के विरोध के कारण कार्य को रोकना पड़ा।आरडब्लूडी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.