मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गायघाट प्रखंड अंतर्गत मकरंदपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू होगा। साढ़े 13 एकड़ जमीन अधिग्रहण होने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने सिविल वर्क भी पूरा कर लिया है। विधानसभा चुनावों के चलते इसमें थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन सरकार गठन के साथ ही इसमें तेजी आई है। यह स्टेडियम जिले का सबसे बड़ा और भव्य होगा। उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा तिरहुत प्रमंडल व जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इसमें 16 विभिन्न प्रकारों के खेलों के अलावा कई अन्य इवेंट्स भी हो सकेंगे। स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम, स्नानागार, फिटनेस सेंटर, मेडिकल रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, प्रशासनिक कक्ष आदि की सुविधा भी होगी। अगले दो साल में यह स्टेडियम बनकर त...