रांची, सितम्बर 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। झामुमो मुक्ति मोर्चा, रांची जिला समिति की रविवार को चान्हो प्रखंड समिति के गठन के लिए झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान झामुमो को मजबूत करने और संगठन के विस्तार पर विमर्श किया गया। बैठक में चान्हो प्रखंड समिति के गठन के लिए जरूरी निर्णय लिए गए और प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मकबूल अहमद आजाद का चयन किया गया। झामुमो नेताओं ने कहा कि मोर्चा लगातार मजबूत हो रहा है और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना और राज्य के विकास में योगदान देना है। बैठक में केंद्रीय सदस्य और जिला संयोजक मंडली के सदस्य पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा और डॉ हेमलाल मेहता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.