बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- जिला क्रिकेट लीग मकदुमपुर ने बरबीघा को 59 रन से हराया फोटो चेवाड़ा क्रिकेट: खिलाड़ी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते अधिकारी । चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मैदान पर खेले जा रहे जिला किक्रेट लीग का तीसरा मुकाबला तरूण संघ, मकदुमपुर और जूनियर क्रिकेट क्लब, बरबीघा के बीच हुआ। मकदुमपुर ने बरबीघा को 59 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मकदुमपुर के खिलाड़ियों ने तीस ओवरों में 160 रन बनाए। मोनु ने 61, आरोहित ने 39 एवं अनंजय ने 12 रनों का योगदान दिया। बरबीघा के मुकूल और जौनसन ने तीन-तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करती हुई बरबीघा की टीम 101 रन बनाकर आउट हो गयी। बेहतर प्रदर्शन के लिए आरोहित को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव ने खिलाड़ी को प...