गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा। मेराल पुलिस ने मंगलवार को एक मकई खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कमरमा गांव निवासी 75 वर्षीय राजेश्वर शर्मा के रूप में की गई। घटना के संबंध में ग्रामीण सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, कंचन पांडेय सहित अन्य ने बताया कि राजेश्वर दो दिन पूर्व अपने घर से खेती-बारी देखने के लिए गए हुए थे। उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। उसके बाद गांव वालों की मदद से उसे खेत में खोजना शुरू किया गया। उसी क्रम में मकई के खेत में एक बिजली के तार से उलझा हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि उसे बिजली के करंट के चपेट में आने से खेत में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ...