मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। मऊ स्पोर्टिंग क्लब की एक अहम बैठक पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल के आवास पर रविवार को आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले ग्राउण्ड के विकास कार्य पर विचार हुआ। तय किया गया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ग्राउण्ड में मिट्टी भराई और दीवार निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे मैदान सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा तथा खिलाड़ियों को अभ्यास और मैचों के लिये भी उपयुक्त वातावरण मिलेगा। बैठक में पूर्वी दिशा की ओर स्थित जमीन की क्रयदारी पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि भविष्य में मैदान का आकार बड़ा हो और अधिक खिलाड़ियों को सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय जनता की सुविधा के लिए रेल अंडरपास निर्माण का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि ईद की छुट्टियों में खिलाड़ियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जायेगी, जिसम...