गोरखपुर, मार्च 19 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद मऊ जनपद के मुहम्मदपुर से मंगलवार की रात चोरी हुई बाइक बुधवार की सुबह गगहा क्षेत्र के सेनुआपार गांव के सामने हाइवे पर लावारिस हाल में मिली। जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी भूपेंद्र मणि साहनी अपनी बहन की शादी में मऊ जिले के जयसिंहपुर मुहम्मदपुर निवासी अपने बहनोई तारकेश्वर को विदाई में बाइक दी थी। मंगलवार की रात तारकेश्वर अपनी बाइक घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी कर सोने चले गए। सुबह उठे तो बाइक चोरी हो गई थी। बुधवार सुबह बाइक गगहा क्षेत्र में लावारिस हाल में मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.