मऊ, दिसम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर में संचालित ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनों ने केंद्र की संचालिका बीके विमला के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से मुलाकातकर एक निवेदन पत्र सौंपा। पत्र में मऊ से आबू रोड(राजस्थान) के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गई है। मंत्री ने बहनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही रेलवे मंत्री से मुलाकात कर मांग को पूरा किया जाएगा। केंद्र संचालिका बीके विमला ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय राजस्थान के आबू रोड में है। प्रतिवर्ष मऊ जनपद से हजारों श्रद्धालु प्रशिक्षण और सेवाओं के लिए वहां जाते हैं। सीधी ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि किशनगंज से मऊ होते हुए अजमेर...