मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए मऊ सर्राफा मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष विजय सर्राफ की देखरेख में बुधवार की देर शाम विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किए। इस दौरान समाज के सभी वर्ग के लोगों को जरुरतमंदों की सहायता का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर सूर्यांशु सर्राफ, वरिष्ठ सदस्य जमुना प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, जवाहर लाल चौहान, नसीम अहमद, भरत कन्नौजिया, चंदन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...