मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा 14 फरवरी को जनपद मऊ के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री नगर पालिका परिषद क्षेत्रांतर्गत तमसा नदी तट पर स्थित मऊ महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित एवं सुव्यवस्थित घाट का लोकार्पण करेंगे। मंत्री अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। तमसा नदी तट पर विकसित यह घाट क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा। घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत सीढ़ियों का सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे विभिन्न पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि नगर क्षेत्र की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.