गोरखपुर, जनवरी 28 -- बड़हलगंज/महुआपार, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर वीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को ग्रुप बी के पहले मैच में डीएफए मऊ की टीम ने अल्फा एकेडमी पटना को 2-0 शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच सिवान एवं गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही। मऊ एवं पटना के बीच खेले गए मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। हाफ टाईम के बाद मऊ की तरफ से तौसीफ ने 63 व 68 में मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। ग्रुप बी का दूसरा मैच गोरखपुर एवं सिवान के बीच खेला गया। पहले हाफ में गोरखपुर के खिलाड़ी मुरुद्दीन ने 12 वें मिनट में गोलकर बढ़त दिलाई। 13 वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी अयान ने ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.