मऊ, फरवरी 19 -- मऊ। मऊ जंक्शन पर गुरुवार की शाम को रेल यात्री रोहित यादव निवासी बोझी अमिला अचानक अचेत होकर गिर गया। सूचना मिलते ही मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रवेश यादव रेल कर्मचारियों और चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। आरपीएफ कांस्टेबिल प्रदीप सिंह रेलयात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...