मऊ, फरवरी 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुतरही निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामू राम के 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार की प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। शाम को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरही निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पत्नी और बच्चों के साथ चेन्नई से घर वापस लौट रहा था। ट्रेन ज्यों ही प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास पहुंची अचानक युवक की तबीयत खराब हो गई। युवक की तबीयत खराब होने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए। लेकिन तबीयत खराब होने के थोड़ी देर के बाद ही उसकी युवक की ट्रेन में ही मौत हो गई। स्थानीय रेलवे कर्मचारियों और रेलवे...