मऊ, जून 15 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. की बालिका कबड्डी टीम में मऊ की खिलाड़ी अंकिता राव का चयन किया गया है। वह उत्तराखंड में होने वाली अंडर-18 अंतरराज्यीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप 29 जून से 1 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 16 जून से 26 जून तक मेरठ में होगा। इस दौरान फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। अंकिता ने पहले स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें 15,000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया था। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने अंकिता के चयन पर प्रसन्नता प्रकट किया है। कहा कि मऊ की बेटी का प्रदेश टीम में चयन होना गर्व की बात है। कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन राजा आनंद ज्योति सिंह समेत संभ्रांत नागरिकों ने प्रसन्नता प्रकट किया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.