मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। फल विक्रेता हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी 54 वर्षीय सुबच्चन राजभर ठेले पर फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक फरवरी को उनका शव चोरपाखुर्द के गरथौली गांव स्थित बगीचे में मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मठमुहम्मदपुर के पास मौजूद हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने मृतक की बहू पिंकी, उसके प्रेमी राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन और उसके दो साथियों सुधीर राजभर उर्फ दीपू, छट्ठू राजभर उर्फ रोहित को...