घाटशिला, जनवरी 29 -- घाटशिला, संवाददाता। मऊभंडार के ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता के सक्रियता से पशु तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन हुआ है। ओपी प्रभारी ने मऊभंडार से होते पश्चिम बंगाल ले जा रहे 14 मवेशियों को जब्त किया है। इस मामले में तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच में पशु तस्करों द्वारा पशुओं से संबंधित कोई वैध काजगत नहीं दिखाए जाने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि लंबे समय से फूलपाल और बनकाटी के कुछ युवक पशु तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे। इसकी लगातार सूचना मिलने के बाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने मंगलवार देर शाम छपेमारी करते हुए 14 पशु को मऊभंडार होते हुए बंगाल ले जाने के दौरान जब्त कर तस्करी से जुड़े तीन आरोपी अजीत मुर्मू (बनकाटी), अमन टुडू (फूलपाल) और शेख शाहिद (फूलपाल) को ...