गंगापार, जुलाई 11 -- विद्युत उपकेंद्र मऊआइमा में मरम्मत कार्य के कारण शनिवार 12 जुलाई को सात घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग के अनुसार, यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। एसडीओ मऊआइमा बहादुर सिंह ने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र पर 11 केवी पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मऊआइमा उपकेंद्र से जुड़े दहियावां एवं तिलई रूरल क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.