गंगापार, नवम्बर 29 -- नगर पंचायत मऊआइमा के चेयरमैन पुत्र जरूरी काम से महाराष्ट्र के भिवंडी गए थे। जहां रिश्तेदार के यहां छत से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात शव भिवंडी से मऊआइमा लाया गया। जहां रविवार को सुबह 10 बजे नमाज जनाजा अदा की जाएगी। मऊआइमा के लगातार चौथी बार चेयरमैन बने मोहम्मद शोएब अंसारी के पुत्र 30 वर्षीय अजफर अंसारी जो हाजी अब्दुल कय्यूम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी थे। वह महाराष्ट्र के भिवंडी गए थे। वहीं अपने रिश्तेदार के यहां रूके थे। शुक्रवार शाम रिश्तेदार की छत से अचानक नीचे गिर पड़े जिससे मौके पर ही अजफर अंसारी की मौत हो गई। अजफर अंसारी की मौत की सूचना पर चेयरमैन के घर में कोहराम मच गया और पूरा कस्बा में शोक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.