मऊ, फरवरी 24 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। पेराई सत्र से पहले ही घोसी चीनी मिल बंद करने को लेकर आक्रोशित गन्ना किसान 29 घंटे तक मिल को पुन: चालू कराने की मांग पर धरना देते हुए अड़े रहे। आंदोलित गन्ना किसानों को मनाने में एसडीएम समेत उच्चाधिकारी जुटे रहे, लेकिन गन्ना किसान कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे घोसी चीनी मिल के जीएम द्वारा चीनी मिल को पुन: चालू कराने के लिखित आश्वासन के बाद गन्ना किसानों का धरना समाप्त हुआ। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांव स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के सत्रावसान से 15 दिन पूर्व ही मि को बंद करने के आदेश को लेकर गन्ना किसान आक्रोशित हो गए थे। सोमवार को दूसरे दिन भी गन्ना किसान समेत समर्थन में आए किसान नेता, समाजवादी पार्टी के नेता और कांग्रेस के नेता गन्ना मिल पुन: चालू ...