मऊ, जनवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। राज्य कर और वाणिज्य कर विभाग टीम ने गुरुवार को मऊ जंक्शन के पार्सल घर के पास छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान टीम के सदस्यों ने टैक्स चोरी के आरोप में वाहन पर लदे 14 बंडल सामान को जब्त कर लिया। वाहन समेत जब्त बंडल की जांच में अधिकारी पूरे दिन जुटे रहे। वहीं टीम की छापेमारी से पार्सल घर के पास अफरा-तफरी मची रही। ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) नीलेश कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त भरतलाल व राज्य कर अधिकारी गंगेश कुमार द्विवेदी टैक्स चोरी को लेकर सघन अभियान चला रहे थे। चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिला कि मऊ जंक्शन के पार्सल घर के पास एक वाहन में कुछ सामान का बंडल आया हुआ है, लेकिन टैक्स अदा नहीं किया गया है। टैक्स चोरी की सूचना मिलते ही राज्य कर और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ मऊ जंक्शन के पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.